​बिरसिंहपुर न्यूज: ​महंत संतोष दास का दस्तावेजी फर्जीवाड़ा उजागर,

​महंत संतोष दास का दस्तावेजी फर्जीवाड़ा उजागर,
कलेक्टर से प्राथमिकी की मांग

​डिजिटल डेस्क ​बिरसिंहपुर सतना ।_भगवान मुरली मनोहर मंदिर की ९० एकड़ से अधिक की बेशकीमती जमीनों पर चल रहे विवादों के बीच एक बड़ा दस्तावेजी फर्जीवाड़ा सामने आया है। हाथ लगे पुख्ता सरकारी दस्तावेजों से यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि मंदिर के कार्यवाहक महंत संतोष दास ने शासकीय रिकॉर्ड्स और आधार कार्ड प्रविष्टियों में भारी हेरफेर कर दोहरा जाल बुना है।

​पहला फर्जीवाड़ा: दो अलग वार्डों की वोटर लिस्ट में नाम, पिता का नाम भी बदला

​दस्तावेजों के अनुसार, संतोष दास ने बिरसिंहपुर नगर परिषद के दो अलग-अलग वार्डों की मतदाता सूची में खुद को दर्ज करवा रखा है:

​वार्ड क्रमांक 07 वार्ड की मतदाता सूची के मकान नंबर 394 में 'संतोष कुमार' दर्ज हैं, जहाँ इनके पिता का नाम होरी लाल दर्शाया गया है तो वहीं ​वार्ड क्रमांक 14 इस वार्ड के भाग क्रमांक 1 मकान नंबर 01 की मतदाता सूची में इनका नाम 'संतोष दास दर्ज है, लेकिन यहाँ इनके पिता का नाम होरी लाल बताया गया है।

​दूसरा फर्जीवाड़ा: आधार कार्ड और पहचान पत्रों का विरोधाभास

​इनके आधिकारिक आधार कार्ड पर इनका नाम 'महंत संतोष दास' दर्ज है, लेकिन वहाँ पिता के नाम और पते की जगह पर ' महंत श्री जगन्नाथ दास, भगवान मुरली मनोहर मंदिर, बिरसिंहपुर' अंकित किया गया है।

​बड़ा सवाल: एक ही व्यक्ति के अलग-अलग सरकारी पहचान पत्रों और आधार रिकॉर्ड में पिता का नाम कभी 'होरी लाल कछवाहा तो कभी 'जगन्नाथ दास' कैसे हो गया? दो अलग-अलग पहचान पत्र तैयार करना सीधे तौर पर वैधानिक नियमों का उल्लंघन है।

​प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

​इन पुख्ता दस्तावेजी साक्ष्यों (फर्जी आधार प्रविष्टि और दोहरी वोटर लिस्ट) के सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्टर सतना से मांग की है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दोहरी पहचान रखने के मामले में संतोष दास के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।


Created On :   1 Aug 2026 7:23 PM IST

Tags

Next Story