- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- कुरकुरे दिलाने के नाम पर पड़ोसी...
सतना न्यूज: कुरकुरे दिलाने के नाम पर पड़ोसी अधेड़ ने 4 साल की मासूम से की ज्यादती
डिजिटल डेस्क सतना। नागौद थाना क्षेत्र की एक बस्ती में 4 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है,जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना 29 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे हुई,जब पड़ोसी रामजस चौधरी (55 वर्ष), पिता परमेश्वर दीन, बच्ची को कुरकुरे दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया, जहां उसके साथ अमानवीय कृत्य किया, लेकिन तब डर के कारण बच्ची कुछ बता नहीं पाई।दो दिन बाद किसी तरह यह बात पता चलने पर मासूम की मां ने परिजनों को जानकारी दी और 31 जुलाई की रात करीब डेढ़ बजे बजे नागौद थाने पहचकर शिकायत दर्ज कराई,जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3 एवं 4(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित मासूम को मेडिकल परीक्षण एवं उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है तो वहीं जांच शुरू कर आरोपी को हिरासत में लेते हुए पुछताछ की जा रही है।
Created On :   1 Aug 2026 1:52 PM IST










