Satna News: धारकुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका से रेप पर अपराध दर्ज

धारकुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका से रेप पर अपराध दर्ज
पीड़ित बालिका के बयान दर्ज कराते हुए अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

डिजिटल डेस्क,सतना। धारकुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिस पर अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को बच्ची के साथ ज्यादती की बात सामने आई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया, तो वहीं परिजन देर शाम शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गए।

तब थाना प्रभारी शैलेन्द्र पटेल ने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करते हुए चित्रकूट में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर को धारकुंडी बुलवाकर पीड़ित बालिका के बयान दर्ज कराते हुए अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Created On :   30 April 2026 1:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story