Satna News: चित्रकूट थाना अंतर्गत जानकीकुंड में छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

चित्रकूट थाना अंतर्गत जानकीकुंड में छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
छात्राओं से पूछताछ में पता चला कि पिछले कुछ समय से कीर्ति को सिर में दर्द रहता था, जिससे वह काफी परेशान चल रही थी।

डिजिटल डेस्क,सतना। चित्रकूट थाना अंतर्गत जानकीकुंड में एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कीर्ति तिवारी (17 वर्ष 8 माह) मूल रूप से चित्रकूट के हन्ना बिनैका गांव की रहने वाली थी, मगर बचपन में ही माता-पिता की असमय मृत्यु के बाद रीवा के डभौरा निवासी नाना-नानी अपने साथ ले गए और पालन-पोषण करने लगे।

छात्रा वर्तमान समय पर चित्रकूट में पढ़ाई करने के साथ हॉस्टल में रहती थी। बुधवार की सुबह साढ़े 8 बजे कॉलेज में परीक्षा थी, जिसके लिए बाकी लड़कियां समय पर चली गईं, मगर कीर्ति ने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए कमरे में रुकने की बात कही।

लगभग आधे घंटे बाद जब हॉस्टल वार्डन वहां पहुंची तो छात्रा फांसी के फंदे पर लटकती मिली। यह देखकर तुरंत ही घटना की सूचना कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को दी गई, लिहाजा पुलिसने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराया है।

अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। छात्राओं से पूछताछ में पता चला कि पिछले कुछ समय से कीर्ति को सिर में दर्द रहता था, जिससे वह काफी परेशान चल रही थी।

Created On :   30 April 2026 2:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story