- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- कोलगवां थाना अंतर्गत लापता युवक का...
Satna News: कोलगवां थाना अंतर्गत लापता युवक का सुराग नहीं

डिजिटल डेस्क,सतना। कोलगवां थाना अंतर्गत हनुमान नगर-नईबस्ती निवासी समयलाल पुत्र बिरजा बंसल 33 वर्ष, बीते काफी समय से मैहर में रहकर काम कर रहा है। मां की तबीयत खराब होने पर बीते 11 मई को पत्नी माधुरी बंसल और बच्चों के साथ सतना आया और उन्हें घर में छोडक़र काम के लिए मैहर लौट गया, लेकिन वहां पहुंचा नहीं।
तीन दिन तक संभावित स्थानों पर पतासाजी करने के बाद गुरुवार दोपहर को पत्नी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गई है।
Created On :   15 May 2026 1:34 PM IST
Next Story












