- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में...
Satna News: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 3 ने की खुदकुशी

- प्रारंभिक जांच में बुजुर्ग महिला के काफी समय से बीमार रहने की बात सामने आई है।
- मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
Satna News: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुजुर्ग महिला और गैस एजेंसी संचालक समेत 3 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
केस-1
मझगवां पुलिस ने बताया कि सतेन्द्र सिंह पुत्र कीरतराज सिंह 40 वर्ष, निवासी अर्जुनपुर, थाना बरौंधा, बीते काफी समय से मझगवां कस्बे में राजाधिराज मंदिर के पास किराये पर कमरा लेकर निवासरत होने के साथ अपने गांव में गैस एजेंसी का संचालन कर रहा था। उक्त युवक ने शनिवार देर रात को तकरीबन 10 बजे कमरे में फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। यह बात पता चलते ही परिजनों के होश उड़ गए, तो वहीं खबर लगते ही पुलिस ने जांच शुरू कर रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया। अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
केस-2
मझगवां थाना क्षेत्र के ही कठौता गांव में 30 वर्षीय जग प्रसाद पुत्र रजुवा, निवासी रोहनिया-गुदार, थाना बृजपुर, जिला पन्ना, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस के मुताबिक उक्त युवक अपनी ससुराल आया था, जहां किसी बात पर नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया, मगर जान देने की वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस घटना के चलते परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
केस-3
उचेहरा थाना अंतर्गत भरहुत गांव में शिवबतिया पति रामकुशल सिंह 73 वर्ष, ने शनिवार देर रात को घर में ही फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। रविवार सुबह घटना की जानकारी लगने पर परिजनों के होश उड़ गए। प्रारंभिक जांच में बुजुर्ग महिला के काफी समय से बीमार रहने की बात सामने आई है।
Created On :   15 Sept 2025 11:53 AM IST