सिवनी न्यूज: मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर माता-पिता को पीटा

मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर माता-पिता को पीटा
ग्रामीण के पहुंचने पर शांत हुआ मामला

भास्कर न्यूज़ सिवनी बादलपार पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम मट्टाटोला आगरी में मोबाइल चोरी की बात को लेकर घर में विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने पहले अपनी मां के साथ मारपीट की। मां को बचाने पहुंचे 60 वर्षीय पिता को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और लोहे की वस्तु से उनके पैरों पर वार कर दिए। घटना में दोनों घायल हो गए। शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरु कर दी है।

ये है मामला

पुलिस ने बताया कि पुरुषोत्तम इनवाती अपनी मां सुशीला बाई पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर गाली-गलौज कर रहा था। विवाद बढऩे पर उसने मां के बाल पकडक़र मारपीट शुरू कर दी। अपनी पत्नी को बचाने के लिए पुरुषोत्तम मौके पर पहुंचे तो धनीराम ने उसके साथ विवाद करते हुए लोहे की वस्तु से हमला कर दिया।

ग्रामीण के पहुंचने पर शांत हुआ मामला

घटना के दौरान शोर ग्रामीण मौके पहुंचे और बीच-बचाव किया। धनीराम ने आरोप लगाया कि बेटा यह धमकी देता रहा कि मोबाइल नहीं देने पर उन्हें जान से खत्म कर देगा। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।


Created On :   11 Sept 2026 3:13 PM IST

Tags

Next Story