सिवनी: हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुआ गंभीर, रूखड़ परिक्षेत्र में गंगाटोला के पास हुई घटना

हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुआ गंभीर, रूखड़ परिक्षेत्र में गंगाटोला के पास हुई घटना
  • हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुआ गंभीर
  • रूखड़ परिक्षेत्र में गंगाटोला के पास हुई घटना

डिजिटल डेस्क, सिवनी। नेशनल हाइवे 44 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुआ बुरी तरह से घायल हो गया। मंगलवार की देर रात रूखड़ के पास गंगाटोला में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और सडक़ पर घायल पड़े तेंदुए का रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए ले जाया गया। इस संबंध में जानकारी के अनुसार मोहगांव-कुरई के बीच रूखड़ वन परिक्षेत्र के गंगाटोला में रात 11 बजे के लगभग तेंदुआ देश के पहले साउण्ड व लाइट प्रूफ नेशनल हाइवे सेक्शन पर आ गया था। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़े -हाइवे पर पुलिया से टकराकर पलटा ट्रक, बंडोल-सोनाडोंगरी के बीच हुई घटना

टक्कर से बुरी तरह घायल खून से लथपथ तेंदुआ काफी देर तक मौके पर ही तडफ़ता रहा। घटना की जानकारी मिलने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी अमले के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए का रेस्क्यू कर खवासा स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। तेंदुए की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन की टक्कर से उसका जबड़ा टूट गया है, वहीं पुट्ठे व पैर में भी चोटें आई हैं। रूखड़ के वन परिक्षेत्र अधिकारी शुभम बड़ोनिया के अनुसार घटना में गंभीर रूप से घायल हुए तेंदुए की उम्र लगभग 4 साल है।

यह भी पढ़े -तीन सडक़ हादसों में एक मृत, दो घायल

Created On :   21 March 2024 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story