- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- गांजा तस्करी करते एक व्यक्ति...
Seoni news: गांजा तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार : 245 ग्राम गांजा जब्त

डिजिटल न्यूज़ सिवनी
बंडोल पुलिस ने ग्राम बांकी-मोठार रोड से एक व्यक्ति को 245 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त के दौरान राजेन्द्र ठाकुर के घर के पास एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान ग्राम बांकी निवासी सुनील ठाकुर (43) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास प्लास्टिक के थैले में कागज में लपेटकर रखा 245 ग्राम गांजा मिला। इसकी कीमत करीब 35 सौ रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। ज्ञात हो कि इससे पहले कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड पर एक युवक से ७७७ ग्राम गांजा जब्त किया था।
Created On :   29 Aug 2026 2:05 PM IST
Next Story












