सिवनी न्यूज: बडी सौगात : 3458 करोड़ की सिवनी-बालाघाट फोरलेन का रास्ता साफ

बडी सौगात : 3458 करोड़ की सिवनी-बालाघाट फोरलेन का रास्ता साफ
केबिनेट की लगी मुहर : पुराना बायपास भी बनाया जाएगा फोरलेन, हाइब्रिड इन्युइटी मोड के तहत होगा निर्माण

डिजिटल डेस्क सिवनी प्रदेश सरकार की केबिनेट बैठक में मंगलवार को सिवनी को वह बड़ी सौगात मिल गई, जिसका सालों से इंतजार किया जा रहा था। केबिनेट ने सिवनी-बालाघाट फोरलेन निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके साथ ही इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने का रास्ता भी साफ हो गया है। सिवनी-बालाघाट फोरलेन सडक़ का निर्माण 3458.93 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 91.64 किलोमीटर होगी। इस सडक़ के साथ ही सिवनी के 15.69 किमी लंबे पुराने बायपास को भी फोरलेन बनाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी की शाखा रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन (एमपीआरडीसी) इस सडक़ को बनाएगी। पेव्ड शोल्डर सहित तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट का काम हाइब्रिड इन्युइटी मोड के तहत किया जाएगा।


Created On :   25 Aug 2026 4:43 PM IST

Tags

Next Story