Seoni News: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के 8 प्रबंधकों को हटाया, मची हड़कंप

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के 8 प्रबंधकों को हटाया, मची हड़कंप
आदेश में सभी को तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

डिजिटल डेस्क,सिवनी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के 08 शाखा प्रबंधकों को आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से स्थानांत्रित कर दिया गया है. कलेक्टर नेहा मीना के आदेश पर किए गए इस फेरबदल से हड़कंप मची है, हटाए गए आठों शाखा प्रबंधक व एक बैंकिंग सहायक 03 वर्ष से भी अधिक समय से एक ही शाखा में पदस्थ थे, जिन्हें रोटेशन नीति के तहत स्थानांत्रित किए जाने की बात कही जा रही है।

हांलाकि यह भी बताया जा रहा कि कलेक्टर से सभी की शिकायत की गई थी, जिसके बाद ये फेरबदल हुआ है, आदेश में सभी को तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानांतरण अवधि में किसी भी प्रकार का अवकाश अथवा अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा स्थानांतरित शाखा प्रबंधकों में राजेश कुमार सनोड़िया को धारना से लखनादौन, दिलीप कुमार जंघेला को लखनादौन से गंगेरुआ, शैलेन्द्र पण्ड्या को बरघाट से अमानत सिवनी, कन्हैया लाल दुबे को गंगेरुआ से बरघाट, भुपेश कुमार उसरेठे को धनौरा से घंसौर, अखिलेश डेहरिया को घंसौर से धनौरा, वीणा चौरसिया को अमानत सिवनी से कुरई तथा विवेक निगम को कुरई से धारना स्थानांतरित किया गया है।

वहीं, वंदना पाठक, बैंकिंग सहायक का प्रधान कार्यालय सिवनी आवक-जावक कक्ष से शाखा धूमा स्थानांतरण किया गया है।

Created On :   19 July 2026 3:37 PM IST

Tags

Next Story