Seoni news: सब्जियों से भरा ट्रक पलटा, घंटों लगा रहा जाम

सब्जियों से भरा ट्रक पलटा, घंटों लगा रहा जाम
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक पलट गया


डिजिटल न्यूज़ सिवनी

धूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर घुरवाड़ा गांव के पास सब्जियों से भरा एक ट्रक गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक सुरक्षित हैं, लेकिन ट्रक में लदी सब्जियां सडक़ पर बिखर गईं। इसके चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही धूमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सडक़ पर फैली सब्जियों और पलटे ट्रक को हटवाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो पाया।


Created On :   21 July 2026 1:57 PM IST

Tags

Next Story