Seoni news: सिवनी के लाल ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सिवनी के लाल ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

डिजिटल न्यूज़ सिवनी

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री और सांसद रहे सिवनी के लाल व जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में शुमार डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है. सोमवार की रात जैसे ही यह खबर सिवनी पहुंची, भाजपाई व लोग जश्न में डूब गए. डॉ. बिसेन के बारापत्थर स्थित आवास पर समर्थकों व लोगों का तांता लग गया. आधी रात के बाद तक जश्न का माहौल रहा और लोग बधाइयाँ देते रहे.

एक नजर

मध्यप्रदेश में भाजपा की उमाभारती सरकार में त्रिविभागीय मंत्री रहे डॉ. ढाल सिंह बिसेन का जन्म 14 मई 1952 में बरघाट विकासखंड के पिपरिया गांव में हुआ था. डॉ. बिसेन शुरु से देशभक्त रहे और भाजपा ज्वाइन कर कई पद में रहने के साथ विधायक, सांसद बने और अब राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं.

Created On :   13 Oct 2026 4:07 PM IST

Tags

Next Story