सिवनी: आश्वासन पर समाप्त हुुआ प्रदर्शन, १८ जनपद सदस्यों उठाई थी सात सूत्रीय मांगे

आश्वासन पर समाप्त हुुआ प्रदर्शन, १८ जनपद सदस्यों उठाई थी सात सूत्रीय मांगे
  • आश्वासन पर समाप्त हुुआ प्रदर्शन
  • १८ जनपद सदस्यों उठाई थी सात सूत्रीय मांगे

डिजिटल डेस्क, सिवनी/ बादलपार। सिवनी जनपद के १८ सदस्यों ने शुक्रवार को जनपद परिसर में प्रदर्शन शुरु किया ,लेकिन दूसरे दिन शनिवार को अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हो गया। जनपद सदस्य सिवनी जनपद की सीईओ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। सात सूत्रीय मांगों पर अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनपद सदस्यों ने बताया कि दो साल का कार्यकाल होने जा रहा है अभी तक 15 वें वित्त की राशि अभी तक ग्राम पंचायतों में वितरण नहीं की गई है जबकि वर्ष 2021-22 एवं 23-24 की कार्ययोजना टीएस (तकनीकी स्वीकृति) हो चुकी है। 15 वें वित्त की राशि पंचायत खाते में डाली जाए,पूर्व में जो बैठक हुई है उन सभी में तत्काल कार्रवाई,स्थायी समिति बनाई जाए, जनपद पंचायत द्वारा मत्स्य विभाग के अन्तर्गत जो तालाब का प्रस्ताव समितियों को चिहिन्त किया गया है वह मत्स्य विभाग पहुंचा जाए, बीमा कराने का दबाव न बनाया जाए,ग्राम पंचायतों में ठेकेदारी प्रथा बंद हो। प्रदर्शन में देवी सिंह चंद्रवंशी, सुनीता बाई, राजेश सोलंकी,विलोज ठाकुर, भीष्म प्रतापसिंह सहित मौजूद रहे।

यह भी पढ़े -बरघाट क्षेत्र में ओलावृष्टि, आधा दर्जन गांवों में नुकसान, मौके पर प्रशासन, मैदानी अमला कर रहा सर्वे

Created On :   17 March 2024 7:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story