Shahdol News: रेल समस्याओं को लेकर आगे आया सिंधी समाज, रेलमंत्री के नाम स्टेशन मैनेजर को सौंपा ज्ञापन

रेल समस्याओं को लेकर आगे आया सिंधी समाज, रेलमंत्री के नाम स्टेशन मैनेजर को सौंपा ज्ञापन
यह ट्रेन सुबह 8 बजे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचेगी।

डिजिटल डेस्क,शहडोल। मध्यप्रदेश के प्रमुख संभाग मुख्यालय शहडोल में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर गुरूवार को सिंधी समाज आगे आया। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के नाम शहडोल स्टेशन मैनेजर आरएल मीणा को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

इसमें ट्रेन क्रमांक 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस को सुपरफास्ट बनाकर नागपुर तक बढ़ाया जाए, वापसी में ट्रेन क्रमांक 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस को इंदौर तक बढ़ाए जाने, ट्रेन क्रमांक 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस की टाइमिंग बदलकर इसे दुर्ग से 2 घंटे पहले रवाना किया जाए। जिसमें यह ट्रेन सुबह 8 बजे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचेगी।

इससे शहडोल संभाग के लाखों लोगों को राजधानी पहुंचने के लिए उपयुक्त समय पर एक ट्रेन की सुविधा मिलेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन क्रमांक 12854 को भोपाल को वर्तमान समय 4 बजे के बजाय रात 9 बजे दुर्ग के लिए रवाना किए जाने, शहडोल रेलवे स्टेशन पर रैंप का निर्माण जल्द किए जाने के साथ ही शहडोल रेलवे स्टेशन पर एटीएम और स्टेशन पर यात्रियों के ताजा भोजन की सुविधा के मद्देनजर कंटीन की सुविधा के साथ ही जबलपुर से रायपुर वंदेभारत ट्रेन व्हाया शहडोल-कटनी चलाए जाने की मांग शामिल है।

ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान सिंधी समाज शहडोल के अध्यक्ष गोविंद राम जेठानी, सतीश आहूजा, हरी मोटवानी, नेवंदराम मोटवानी, दौलत औचानी, सीएम मेहानी, रमेश जगवानी, अशोक माधवानी, संजय रोहरा, महेंद्र मोटवानी गुड्डु, मेघराज गिलानी व महेश केशवानी सहित अन्य मौजूद रहे।

Created On :   17 April 2026 3:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story