- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- शिरडी
- /
- शिर्डी में वर्ष 2025-26 के दौरान...
शिर्डी में वर्ष 2025-26 के दौरान जंगली जानवरों के हमले में 6 लोग मारे गए, 30 घायल - कीर्तिवर्धन सिंह

New Delhi News. केंद्र सरकार ने सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र के शिर्डी लोकसभा क्षेत्र में गन्ने के खेतों तथा निकटवर्ती क्षेत्रों में तेंदुए से संबंधित संघर्ष की रिपोर्टें प्राप्त हुई हैं। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, वर्ष 2025-26 के दौरान शिर्डी में जंगली जानवरों के आक्रमण के कारण 6 मौतें और 30 लोग घायल हुए हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र के चंद्रपुर में ऐतिहासिक परकोटा के संबंध में मौजूदा निषिद्ध क्षेत्र को कम करने का कोई प्रस्ताव नहीं - शेखावत
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान शिर्डी से लोकसभा सदस्य भाऊसाहेब वाकचौरे के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को 1 करोड़ 50 लाख और घायलों को 22.88 लाख रुपए का आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने बताया है कि सरकारी नीति के अंतर्गत पीड़ितों के परिवारों को सरकारी नौकरियों का कोई प्रावधान नहीं है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र के चंद्रपुर में ऐतिहासिक परकोटा के संबंध में मौजूदा निषिद्ध क्षेत्र को कम करने का कोई प्रस्ताव नहीं - शेखावत
सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, शिर्डी लोकसभा क्षेत्र से बाघों के हमले या बाघों के कारण मानव जीवन की हानि की कोई घटना रिपोर्ट नहीं की गई है।
Created On :   27 July 2026 7:15 PM IST









