Sidhi news: बाजार की हर गतिविधि पर तीसरी नजर से होगी निगरानी

बाजार की हर गतिविधि पर तीसरी नजर से होगी निगरानी
हाईटेक कैमरों में तस्वीर के साथ साउंड भी होगा रिकॉर्ड

डिजिटल न्यूज़ सीधी

जिले के जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत बाजार क्षेत्र की हर गतिविधि पर तीसरी आंख का पहरा रहेगा। हाईटेक कैमरों के माध्यम से बाजार क्षेत्र में होने वाली हर तरह की गतिविधि पर निगरानी रखी जाएगी। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत भगवार सरपंच चेतना सिंह, सचिव रामभद्र शुक्ला के सहयोग से मार्केट क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। लगाए गए कैमरे अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं, जिनसे दूर तक की गतिविधियों की तस्वीर स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। इसके साथ ही कैमरे में साउंड रिकॉर्डिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। पंचायत द्वारा कैमरे लगाए जाने का उद्देश्य बाजार क्षेत्र की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

पुलिस जांच में सुविधा होगी मददगार

बाजार क्षेत्र में कैमरे लगने से किसी घटना या अपराध की स्थिति में पुलिस को जांच एवं विवेचना में महत्वपूर्ण सहयोग मिल सकेगा। सीधी, सिंगरौली और बंजारी की तरफ से आने जाने वाले वाहनों एवं लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। वही रात के समय होने वाली संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों पर भी कमरों के माध्यम से निगरानी होगी। पंचायत की इस पहल से व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होने की संभावना है।

Created On :   13 Oct 2026 2:31 PM IST

Tags

Next Story