Sidhi News: चुरहट में बेलगाम बस ने छीने तीन जिंदगियां, अल्टो को मारी टक्कर 2 पुरुष 1 महिला की मौत
डिजिटल डेस्क,सीधी। थाना चुरहट क्षेत्र में बस की तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर तीन जिंदगियां लील लीं। सतना से सीधी आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने सीधी से रामनगर जा रही अल्टो कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अल्टो सवार श्री सुधीर तिवारी, श्री अनिल तिवारी और श्रीमती मनोरमा तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम बच्ची मोहिना तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट लाया गया, जहाँ डॉ. गौरव पांडे द्वारा तत्परता दिखाते हुए घायलों का उपचार किया गया। डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी तीन लोगों को बचाया नहीं जा सका, जबकि घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सतना-सीधी मार्ग पर बसों की बेलगाम रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से दोषी बस चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। चुरहट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :  
