सीधी न्यूज: बहरी के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

बहरी के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
विकास कार्य पूरा होने के बाद सुगम होगा आवागमन

डिजिटल डेस्क सीधी।

सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर बहरी क्षेत्र में इन दिनों निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 105 किमी लंबे इस फोरलेन प्रोजेक्ट के अधूरे पड़े हिस्से पर अब एनएचएआई ने काम तेज कर दिया है। बहरी क्षेत्र के आसपास और आगे की तरफ मशीनें दिन-रात चल रही हैं और सड़क की प्रोफाइल बदलती दिख रही है। इस सड़क को फोरलेन बनाने का निर्णय 2012 में लिया गया था, लेकिन भूमि अधिग्रहण, ठेकेदार बदलने और प्रशासनिक देरी से काम काफी समय तक अटका रहा। सड़क पर गहरे गड्ढे और धूल से हादसे बढ़ गए थे। अब एनएचएआई ने निर्माण की जिम्मेदारी संभालते हुए तेज रफ्तार से काम शुरू कर दिया है। सीधी से सिंगरौली के बीच तीन आरओबी, एक आरयूबी, तीन बड़े ब्रिज, 33 छोटे पुल और 11 अंडरपास पुल निर्माण के टेंडर उपरांत कार्य प्रगति पर है। बहरी क्षेत्र के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। बाजार से कुसमी मोड़ तक सड़क का बेस तैयार हो रहा है।

एनएच- 39 विंध्य की लाइफलाइन है। बहरी क्षेत्र में युद्धस्तर पर काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से विकास को नई गति मिलेगी और हादसे भी कम होंगे। समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं।

डॉ राजेश मिश्रा

सांसद, सीधी


Created On :  

Tags

Next Story