सीधी न्यूज: ग्वालियर में चमके सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल के मुक्केबाज,

ग्वालियर में चमके सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल के मुक्केबाज,
सात खिलाड़ियों ने जीते पदक

डिजिटल डेस्क सीधी।

ग्वालियर में आयोजित 37वीं राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सीधी जिले के सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से सात खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

प्रतियोगिता में सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, आत्मविश्वास और अनुशासन का परिचय दिया। विजेता खिलाड़ियों को विधायक श्रीमती रीती पाठक द्वारा पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक पर किया कब्जा। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल सात पदक अपने नाम किए। पदक विजेताओं में कक्षा छठवीं की दिया सिंह और सात्विक सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं कक्षा ग्यारहवीं की आज्ञा तिवारी तथा कक्षा छठवीं के अभिषेक पटेल और अथर्व सिंह ने रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा कक्षा सातवीं की स्मृता द्विवेदी और कक्षा छठवीं के उमंग तिवारी ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


Created On :  

Tags

Next Story