उमरिया न्यूज: बाढ़ के पानी से होकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे -

सोशल मीडिया में इन बच्चों का वीडियो वायरल हुआ
डिजिटल डेस्क उमरिया। उमरिया डिंडौरी की सीमा के नजदीक स्थित मानिकपुर बिलासपुर गांव में बच्चों को बाढ़ के पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। करकेली विकासखंड अंतर्गत मानिकपुर शासकीय हायर सेकेण्डरी में आसपास गांव के दर्जनों बच्चों का नाम दर्ज है। तेज वर्षा के कारण गांव की बड़की नदी में बाढ़ का पानी आ गया है। अतिरिक्त मुख्य मार्ग की दूरी करीब १० किलोमीटर है। लिहाजा ग्रामीण व स्कूली बच्चे अक्सर नदी पार कर स्कूल से आवागमन करते हैं। सोशल मीडिया में इन बच्चों का वीडियो वायरल हुआ है। जोखिम पूर्ण बाढ़ के पानी से होकर बच्चे नदी पार कर रहे हैं। मामला तूल पकड़ने के बाद एसडीएम अंबिकेश सिंह ने बताया घटना को संज्ञान लेकर सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Created On :   24 Aug 2026 9:35 PM IST

Tags

Next Story