उमरिया न्यूज: संवैधानिक मूल्यों को जीवन में उतारने पर जोर

संवैधानिक मूल्यों को जीवन में उतारने पर जोर
कार्यक्रम के प्रारंभ में हिमालय सिंह ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया,
डिजिटल डेस्क उमरिया। शहर के होटल रॉयल आनंदा में 23 अगस्त 2026 को विकास संवाद द्वारा ‘संविधान संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान में निहित मूल्यों को समझने के साथ उन्हें दैनिक जीवन और सामाजिक व्यवहार में आत्मसात करने पर संवाद करना रहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में हिमालय सिंह ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया, अतिथियों मे से पूजा सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश, समाज और हमारा परिवेश लगातार बदल रहा है, लेकिन संविधान में निहित मूल्यों की प्रासंगिकता आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। दया, करुणा, मैत्री, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और किसी के साथ भेदभाव न करना केवल संवैधानिक आदर्श नहीं, बल्कि हमारे जीवन के मूल्य भी होने चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता विभूति झा ने कहा कि सत्य, न्याय, अहिंसा और प्रेम जैसे मूल्यों की शिक्षा हमें बचपन से मिलती रही है। डॉ. नियाज़ अहमद अंसारी ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में भय और असुरक्षा का वातावरण महसूस किया जा रहा है। ऐसे समय में अच्छे और संवेदनशील लोगों को एक साथ आकर सकारात्मक संवाद का हिस्सा बनना चाहिए। कार्यक्रम में संतोष कुमार द्विवेदी, शंकर सिंह, वरुण नामदेव, संपत नामदेव, राजकुमार महोबिया, विनय, भूपेन्द्र त्रिपाठी, अजीत सिंह, यश कुमार शर्मा, अमीन खान, शेख उस्मान मंसूरी, हिमालय, फूल बाई, पप्पी, नगीना, शाहिद, यशदीप त्रिपाठी, हिरेश सिंह, उमेश, दसरत, सावित्री, विद्या, विनोद, रीनू, मीना सहित पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Created On :   24 Aug 2026 9:47 PM IST

Tags

Next Story