उमरिया न्यूज: देखते ही बन रही थी सागरेश्वर नाथ की पालकी शोभा यात्रा

कलाकारों की कलाएं देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध नजर आए
डिजिटल डेस्क उमरिया। शहर में सावन के आखिरी सोमवार को शिवभक्तों की श्रद्धा चरम पर नजर आई। प्रसिद्ध सागरेश्वरनाथ शिव मंदिर से भोलेनाथ की पालकी यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु पीला पोशाक धारक किये भोलेनाथ का जयघोष करते हुए नगर भ्रमण पर निकले। झांकी में आगे ध्वज लेकर युवा झूम रहे थे। ढोल ताशों में युवक व युवतियों का दल आगे बढ़ रहा था। बारात में शामिल गणों में नंदी, भूत प्रेत का रूप लेकर पहुंचे कलाकारों की कलाएं देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध नजर आए। नंदी में सवार भोलेनाथ व माता पार्वती की प्रतिरूप धारण किये बच्चों का श्रंगार देखते ही बन रहा था। जहां जहां से यह यात्रा निकली और कोई भोलेनाथ के रंग में रंगा नजर आया।

Created On :   24 Aug 2026 11:42 PM IST

Tags

Next Story