उमरिया न्यूज: देशी गौवंश को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने सौपा ज्ञापन

देशी गौवंश को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने सौपा ज्ञापन
गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत उमरिया जिला कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया ज्ञापन

डिजिटल डेस्क उमरिया। शहर मे सोमवार को सामाजिक संगठन कार्यकर्ता और गौ सेवकों ने गो सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक महत्वपूर्ण स्मरण पत्र जिला कलेक्टर के माध्यम से सौंपा है। अभियान के तहत देश भर से करोड़ों नागरिकों के समर्थन और हस्ताक्षर वाला यह ज्ञापन प्रशासनिक माध्यम से प्रेषित किया गया है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि केंद्रीय कानून और गो पालन मंत्रालय बनाया जाए। केंद्रीय गो संरक्षण अधिनियम' लागू करे। इसके क्रियान्वयन के लिए स्वतंत्र 'केंद्रीय गो सेवा मंत्रालय' और स्पेशल टास्क फोर्स का गठन हो। देशी गोवंश को "राष्ट्रमाता" या "राष्ट्र आराध्य" के रूप में आधिकारिक संवैधानिक मान्यता दी जाए, गो-तस्करी और गो-वध को 'संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध' की श्रेणी में रखकर आजीवन कारावास और अपराध में संलिप्त दोषियों की संपत्ति कुर्क (राजसात) करने का कड़े कानून का प्रावधान हो। पंचगव्य अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाए, * प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर 'नंदीशाला' (गोबर-गोमूत्र) और जिला स्तर पर 'आदर्श गो अभ्यारण्य' या वृहद गोशाला की स्थापना हो, तथा घायलों के उपचार के लिए 'गो-वाहिनी एम्बुलेंस' चलाई जाए।इसी तरह गौवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए अन्य मांगे की गई है।


Created On :   27 July 2026 9:07 PM IST

Tags

Next Story