- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वाशिम
- /
- आबकारी विभाग ने पकड़ी गोवा निर्मित...
आबकारी विभाग ने पकड़ी गोवा निर्मित विदेशी शराब, 4.85 लाख रुपए की शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Washim News. राज्य उत्पादन शुल्क (आबकारी) विभाग ने कार्रवाई करते हुए गोवा में बिक्री के लिए निर्मित विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त की है। मंगरूलपीर तहसील के मानोली-मोतसावंगा मार्ग पर एक चारपहिया वाहन से अवैध रूप से ले जाई जा रही विदेशी शराब समेत कुल 4 लाख 85 हजार 680 रुपए का माल बरामद किया गया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आबकारी विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य आबकारी आयुक्त डॉ. राजेश देशमुख, संयुक्त आयुक्त (प्रशासन एवं प्रवर्तन) प्रसाद सुर्वे, अमरावती संभाग के उप-आयुक्त डॉ. पराग नवलकर तथा वाशिम की राज्य आबकारी अधीक्षक सीमा झावरे के मार्गदर्शन में की गई।
यह भी पढ़े -'जो लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए पार्टी में शामिल हुए थे, उनके लिए अफसोस क्यों करें?' संजय राउत ने सचिन अहीर पर निशाना साधा
शनिवार को विभाग को गोपनीय सूचना मिली थी कि मानोली-मोतसावंगा मार्ग से एक चारपहिया वाहन में गोवा राज्य में बिक्री के लिए निर्मित तथा महाराष्ट्र में बिक्री के लिए प्रतिबंधित विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर महाराष्ट्र निषेध अधिनियम, 1949 के तहत जाल बिछाकर वाहन (क्रमांक MH-47-4-3611) को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से प्रतिबंधित विदेशी शराब की 20 पेटियां बरामद हुईं।
इस मामले में मानोरा तहसील के भीलडोंगर निवासी एवं वर्तमान में शिवाजी नगर (वाशिम) निवासी दिगंबर रमेश पवार (37) तथा मंगरूलपीर तहसील के सोनखास निवासी प्रवीण भगवानदास वर्मा (50) को गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई में उड़नदस्ता निरीक्षक एम.के. उईके, सु.दी. चव्हाण, एम.एस. जाधव, द्वितीय निरीक्षक आर.पी. मनवर सहित जवान निवृत्ति तिडके, नितिन चिपडे, ललित खाडे, स्वप्निल लांडे, विष्णु मस्के, गणेश नानोटे, निकेश घुले, महिला जवान वैष्णवी सारघोडे तथा वाहन चालक संजय मगरे और गणेश सपकाल ने भाग लिया। मामले की आगे की जांच राज्य आबकारी विभाग के द्वितीय निरीक्षक मधुकर जाधव कर रहे हैं।
Created On :   5 July 2026 8:55 PM IST












