- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- यवतमाल
- /
- कंपनी के नए स्टीकर लगाकर बेच रहे थे...
Yavatmal News: कंपनी के नए स्टीकर लगाकर बेच रहे थे कालातीत बीज और कीटनाशक

Yavatmal News तहसील कृषि अधिकारी ने दल के साथ छापा मारकर केलापुर तहसील के खैरगांव देशमुख में एक्सपायरी बीज, कीटनाशक नए कंपनी के स्टीकर लगाकर बेचनेवाले शख्स को पकड़ा है। आरोपी का नाम यश गजानन शिवणवार बताया जाता है। सभी सामग्री एक मेटाडोर और एक मैक्स गाड़ी में भरकर लायी गई थी।
सामग्री की एक्सपायरी डेट हटाकर उन पर नई कंपनियों के स्टीकर लगाए गए थे। इन सामग्री को सस्ते में बेचे जा रहे थे। एक सजग किसान ने फोन कर इसकी सूचना दी। आरोपी के पास से हिरोकी, झेलबोर, स्प्रे आदि कंपनी के बीज, कीटनाशक जब्त किए गए। तहसील कृषि अधिकारी पी.डी. चव्हाण दल के साथ दल घटनास्थल पहुंचा। वहां पर उन्हें बीज और कीटनाशक का जखीरा मिला है। दो वाहनों में भरकर इसे लाया गया था।
यह माल कहां से लाया गया,ं कौनसी बड़ी मछलियां लिप्त हैं आदि की जांच चल रही है। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी और एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
Created On :   1 July 2026 3:34 PM IST














