Yavatmal News: यवतमाल के आर्णी में तार का स्पर्श होते ही युवा किसान की मौत

यवतमाल के आर्णी में तार का स्पर्श होते ही युवा किसान की मौत
इकलौता पुत्र था परिवार. अचानक हुई घटना से पसरा मातम

Yavatmal Aarni News आर्णी तालुका के शकलगांव में एक 24 साल के युवा किसान की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। युवक की पहचान आयुष गजानन मुंडे (24) शकलगांव निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आयुष गजानन मुंडे प्रतिदिन सुबह अपने खेत का मुआयना करने जाता था। आज भी सुबह 9 बजे वह खेत का मुआयना करने गया. उसने देखा कि रात में हुई बारिश की वजह से खेत में लगी झटक मशीन का तार टूट गया है उसने टूटा हुआ तार जोड़ने के लिए जैसे ही हाथ लगाया उसे जोरदार बिजली का झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन खेत पर गए और ध्यान से खेत का मुआयना करते देखा। खेत के दूसरी तरफ जाकर देखा तो बिजली के खंभे से तार खेत में लगी झटका मशीन के तारों पर पड़े थे।

जमीन पर पड़े तारों पर बिजली का टूटा हुआ तार गिरा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर गांव वालों ने उसे तुरंत इलाज के लिए आर्णी अस्पताल लेकर गए लेकिन वैद्यकीय अधिकारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आयुष के रिश्तेदार प्रतीक संजय मुंडे ने इस घटना की जानकारी आर्णी पुलिस स्टेशन को दी । आर्णी पुलिस ने आकस्मिक मौत दर्ज किया है। जमादार योगेश संकुलवार , मंगेश जगताप ने आयुष के शव को शवविच्छेदन हेतु भेज दिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से शाकलगांव इलाके में शोक व्याप्त है ।आर्णी पुलिस आगे की जांच कर रही है।

एक साल पहले पिता का निधन हो गया था : पिछले साल 17 जून को आयुष के पिता गजानन मुंडे की ह्रदयाघातसे मौत हो गई थी। उसके बाद घर की जिम्मेदारी आयुष के कंधों पर आ गई। अब आयुष की असमय मौत से मां रेणुका और बड़ी बहन तेजस्विनी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे परिवार पर दोहरा दबाव आ गया है।

महावितरण की लचर कार्यप्रणाली की वजह से भाई की मौत हुई : मैंने खुद महावितरण से बार-बार लिखित और मौखिक शिकायत की थी । शकलगांव में बिजली का तार पोल पर लटक रहा है और उसे ठीक करने का सुझाव दिया था। लेकिन, महावितरण ने इसे नज़रअंदाज़ कर दिया। इसी अनदेखी की वजह से आज मेरे भाई की जान चली गई। इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।" प्रजोत मुंडे निवासी शकलगांव, ता. आर्णी


Created On :   27 Jun 2026 4:50 PM IST

Tags

Next Story