Virat-Vaibhav Royal Meeting: 'बेबी बॉस' को देख खुद को रोक नहीं पाए विराट कोहली, भीड़ को चीर कर खुद मिलने पहुंचे, कंधे पर हाथ रख दिया 'गुरुमंत्र', फैन्स को पसंद आ रहा वीडियो

बेबी बॉस को देख खुद को रोक नहीं पाए विराट कोहली, भीड़ को चीर कर खुद मिलने पहुंचे, कंधे पर हाथ रख दिया गुरुमंत्र, फैन्स को पसंद आ रहा वीडियो
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने के बाद पूरा स्टेडियम जश्न में डूबा हुआ था। चारों ओर आतिशबाजी हो रही थी, लोग आरसीबी-आरसीबी और कोहली-कोहली के नारे लगा रहे थे। इस सब के बीच मैदान पर ऐसे नजारा भी दिखा, जिसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने के बाद पूरा स्टेडियम जश्न में डूबा हुआ था। चारों ओर आतिशबाजी हो रही थी, लोग आरसीबी-आरसीबी और कोहली-कोहली के नारे लगा रहे थे। इस सब के बीच मैदान पर ऐसे नजारा भी दिखा, जिसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया।

'जब विराट से मिले वैभव..'

मैदान पर एक तरफ जहां आरसीबी को बैक-टू-बैक आईपीएल चैंपियन बनाने वाले विराट कोहली थे, तो वहीं दूसरी तरफ इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी। जैसे ही विराट की नजर वैभव पर पड़ी वो खुद उनसे मिलने पहुंचे। वैभव ने विराट को सबसे पहले नमस्ते किया। फिर कोहली ने वैभव के कंधे पर हाथ रखकर उनके साथ कुछ बातचीत की। इस दौरान दोनों के चेहरों पर कुछ मुस्कुराहटें भी दिखीं। यह खास पल कैमरे पर हमेशा के लिए कैद हो गया। खास इसलिए क्योंकि यह केवल दो क्रिकेटरों के बीच हुई सामान्य मुलाकात नहीं थी, यह भारतीय क्रिकेट के वर्तमान और भविष्य का आमना-सामना था। देखें वीडियो...

बात करें फाइनल मैच की तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में टॉस हारकर गुजरात ने पहले बैटिंग की। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए। 156 रन के टारगेट को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विनिंग सिक्स बेंगलुरु की जीत के सबसे बड़े हीरो विराट कोहली के बल्ले से निकला। जैसे ही गेंद बाउंड्री पार हुई, आरसीबी के पूरे खिलाड़ी मैदान पर आ गए और जमकर जश्न मनाया। कोहली को उनकी 42 गेंदों पर 75 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हालांकि, इस सीजन में आरसीबी और विराट कोहली के साथ वैभव सूर्यवंशी की भी जमकर चर्चा हो रही है। उसकी वजह उनकी अटैकिंग बैटिंग है। उन्होंने इस सीजन में वर्ल्डक्लास बॉलर्स की गेंदों पर जमकर रन बरसाए। केवल 15 साल की उम्र में वैभव ने अपनी शानदार बैटिंग से पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया।

वैभव ने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके बल्ले से 16 मैचों में 776 रन निकले। फाइनल के बाद हुई अवॉर्ड सेरेमनी में वैभव का जलवा देखने को मिला। उन्होंने ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’, ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’, ‘सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन’, ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ और ऑरेंज कैप समेत कुल 5 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए। हर कोई वैभव की इस सक्सेस पर खुश था और उनके लिए तालियां बजा रहा था। इसके बाद विराट कोहली जैसे दिग्गज का उनसे मिलना, खास पल बन गया। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात की तस्वीरें इसलिए भी भावुक करने वाली हैं, क्योंकि किसी समय विराट भी ऐसे ही क्रिकेट का भविष्य बनकर उभरे थे। अब शायद वो वैभव के रूप में क्रिकेट का अगला सुपरस्टार खड़ा हुआ देख रहे थे।

Created On :   1 Jun 2026 3:13 PM IST

Tags

Next Story