IPL 2026 Best All Rounder: कैमरून ग्रीन से लेकर रवींद्र जडेजा तक किसने किया शानदार प्रदर्शन, यहां देखें टॉप-5 खूंखार ऑलराउंडर

कैमरून ग्रीन से लेकर रवींद्र जडेजा तक किसने किया शानदार प्रदर्शन, यहां देखें टॉप-5 खूंखार ऑलराउंडर

डिजिटल डेस्क, नई। IPL 2026 का फाइनल विजेता मिल चुका है, इस टूर्नामेंट का आखिरी मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। जिसमें आरसीबी ने जीटी को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। लीग के समापन होने के बाद आइए आपको बता देते हैं कि इस सीजन किस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। कैमरून ग्रीन से लेकर हार्दिक पांड्या तक कौन रहा सबसे खतरनाक ऑलराउंडर?

क्रुणाल पांड्या

अगर बात करें आईपीएल के 19वें सीजन के सबसे सफल ऑलराउंडर की इस सूची में पहले नंबर पर हैं क्रुणाल पांड्या। उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों अच्छा प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण पारी भी खेली थी। आरसीबी को चैंपियन बनाने में क्रुणाल पांड्या का अहम योगदान रहा। उन्होंने इस सीजन (आईपीएल 2026) 226 रन बनाए और 14 विकेट भी अपने नाम किए।

रवींद्र जडेजा

आरआर टीम की ओर से खेलने वाले रवींद्र जडेजा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीजन बल्लेबाज से 266 रन बनाए और 10 खिलाड़ियों को भी आउट किया। जडेजा 19वें सीजन में उतरी प्रभावशाली नहीं दिखे जब टीम को उनकी जरूरत थी तब बल्ले और गेंद से कमाल नहीं कर पाए।

कैमरून ग्रीन

ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल के 19वें सीजन के महंगे खिलाड़ी थे, लेकिन उनका प्रदर्शन पैसे के मुताबिक नहीं रहा। ग्रीन ने 14 मैचों में 322 रन बनाए और सिर्फ 7 विकेट लिए।

हार्दिक पांड्या

वहीं, टी-20 विश्व कम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खूंखार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस सीजन बेहद ही फ्लॉप रहे। हार्दिक ने बल्ले से 206 रन बनाए और गेंदबाजी से सिर्फ 4 विकेट अपने नाम कर पाए। उन्होंने इस सीजन भी कोई अर्धशतक नहीं लगाया।

नीतीश कुमार रेड्डी

नीतीश कुमार रेड्डी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से से खेल रहे थे। इस दौरान उनके बल्ले से 302 रन निकले और 8 विकेट झटके। अक्षर पटेल भी कुछ खास नहीं कर पाए। 173 रन बनाए और 11 विकेट अपने नाम किए।

Created On :   1 Jun 2026 8:55 PM IST

Tags

Next Story