Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के उभरते सिरारे वैभव पर IIM करेगी स्टडी, किस सोच के साथ उतरते हैं, कैसे लगाते हैं लम्बे-लम्बे छक्के? अब सब चलेगा पता

भारतीय टीम के उभरते सिरारे वैभव पर IIM करेगी स्टडी, किस सोच के साथ उतरते हैं, कैसे लगाते हैं लम्बे-लम्बे छक्के? अब सब चलेगा पता
IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन कर दिग्गज खिलाड़ियों को अपना फैन बना लिया है। उन्होंने इस सीजन क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों वाला रिकॉर्ड तोड़ा इसी कीर्तिमान के लिए उन्हें टाटा सिएरा कार भी मिली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन कर दिग्गज खिलाड़ियों को अपना फैन बना लिया है। उन्होंने इस सीजन क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों वाला रिकॉर्ड तोड़ा इसी कीर्तिमान के लिए उन्हें टाटा सिएरा कार भी मिली है। । वैभव ने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी अपने नाम की। इसी बीच यह खबर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) वैभव पर एक गहन अध्ययन करने जा रहा है।

आईपीएल में वैभव सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद उन्हें कई पुरस्कार भी मिले। 15 साल की उम्र में वैभव में इतनी परिपक्वता देख दिग्गज हैरान हैं। अब खबर आ रही है कि वैभव पर आईआईएम इंदौर उनके अब तक के सफर का अध्ययन करेगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पता लगाएगा कि मैदान पर वैभव की मानसिकता क्या थी। इस मुकाम तक पहुंचाने में परिवार का क्या योगदान रहा, अनुशासन में कैसे रहते हैं और टीम मैनेजमेंट ने कैसे उन्हें एक बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद की है।

भारत में क्रिकेट को बहुत पसंद किया जाता है। जब कोई बड़ा खिलाड़ी बन जाता है उसकी लोकप्रियता, सोशल मीडिया का दबाव, फैंस और चाहने वालों की संख्या बढ़ जाती है यह सब वैभव कैसे हैंडल करते हैं। IIM अपने अध्ययन में इसका भी ध्यान देगा।

बता दें, आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद रवि शास्त्री, वैभव का इंटरव्यू लिया था। उस समय इस भारतीय खिलाड़ी का कहना था कि वे नर्वस महसूस कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि 24 घंटे मीडिया की नजरों में बने रहना भी किसी दबाव से कम नहीं है।

Created On :   2 Jun 2026 10:14 PM IST

Tags

Next Story