Team India New Spin Coach: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस दिग्गज को बनाया 'स्पिन कोच'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट 6 जून से खेला जाएगा। इससे पहले बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने टीम इंडिया के नए स्पिन कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर और जाने माने कोच साईराज बहुतुले को सौंपी है। बता दें घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में साईराज एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने कोचिंग में कई गेंदबाजों को निखारने का काम किया है।
यह भी पढ़े -हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा को BCCI का अल्टीमेटम, फिटनेस साबित न कर पाए तो होना पड़ेगा टीम से बाहर
शानदार रहा करियर
साईराज बहुतुल के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट तो बहुत कम खेला है, लेकिन घरेलू क्रिकेट का उनके पास लंबा अनुभव है। इस पूर्व स्पिन गेंदबाज ने भारत के लिए दो टेस्ट और आठ वनडे खेले हैं। वहीं दो दशक लंबे अपने घरेलू क्रिकेट करियोर में उनके नाम 630 विकेट दर्ज हैं। इसके साथ ही उन्होंने बैटिंग में भी अपना दम दिखाया है। साईराज के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6176 रन बनाए हैं।
वहीं, उनके कोचिंग करियर की बात करें उन्होंने विदर्भ, केरल, गुजरात और बंगाल के हेड कोच के रूप में उन्होंने लंबे समय तक सेवाएं दीं। इसके अलावा आईपीएल में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के साथ स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया है।
यह भी पढ़े -ट्रोलिंग के बाद BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया में हुई आकिब नबी की एंट्री, क्या बनेंगे प्लेइंग-11 का हिस्सा?
मेरे लिए बड़ा सम्मान - बहुतुले
भारतीय क्रिकेट टीम का स्पिन कोच बनने पर साईराज बहुतुल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, "भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। एक खिलाड़ी के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बेहद गर्व की बात थी, और एक बार फिर कोचिंग के माध्यम से भारतीय क्रिकेट में योगदान देने का अवसर मिलना मेरे लिए अत्यंत विशेष है। मैं खिलाड़ियों के साथ काम करने और टीम को सभी प्रारूपों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहयोग देने के लिए उत्सुक हूं।"
Created On :   2 Jun 2026 7:39 PM IST







