Virat-Anushka in Vrindavan: आईपीएल चैंपियन बनने के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का भी थीं साथ, देखें VIDEO

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आईपीएल 2026 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सीनियर प्लेयर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। वहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के उनके आश्रम में पहुंचकर उनसे मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का के फोटोज और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।
वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का दोनों ही अपने माथे पर तिलक लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह राधा-राधा का जाप कर रहे हैं। दोनों वृंदावन स्थित राधा केलि कुंज आश्रम में पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। बता दें विराट-अनुष्का इससे पहले भी कई बार वृंदावन आते रहे हैं।
यह भी पढ़े -RCB की जीत पर अनुष्का ने ऐसे किया अपनी खुशी का इजहार, एक इमोशनल पोस्ट पर बनाया यह साइन, लोगों को खूब आ रहा पसंद
आईपीएल जीतने के बाद पहुंचे वृंदावन
विराट कोहली आईपीएल शुरू होने से पहले भी वृंदावन पहुंचे थे। अब अपनी टीम आरसीबी के ट्रॉफी जीतने के बाद वह फिर प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने उनके आश्रम पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विराट के माथे पर तिलक लगा दिख रहा है, साथ ही उके हाथ में धार्मिक किताब है। अपने सादगी से भरे लुक में वो बिल्कुल प्रेमानंद जी के शिष्य के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़े -आरसीबी के मैच के दौरान विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा ने की प्रार्थना, मैच के दौरान राधा नाम जप करती दिखीं एक्ट्रेस
विराट ने जहां ब्राउन कलर का शॉर्ट कुर्ता पहना हुआ है तो वहीं अनुष्का शर्मा लाइट पिंक कलर के सूट में हैं। उन्होंने दुपट्टा ओढ़े हुआ है। कोहली की तरह उनके भी माथे पर तिलक लगा हुआ है। देखें वीडियो...
बता दें कि विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया।
Created On :   2 Jun 2026 3:22 PM IST








