Brett Lee speaks on Vaibhav's age.: वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर हो रही बहस में कूदे ब्रेट ली, चर्चा हो रही बेवजह, वह अविश्वसनीय

वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर हो रही बहस में कूदे ब्रेट ली, चर्चा  हो रही बेवजह, वह अविश्वसनीय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के उभरते सितारे और बहुत कम समय में अपने खेल से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी उम्र को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने वैभव की उम्र को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा उस युवा खिलाड़ी की उम्र को लेकर जो चर्चा हो रही है, वह बेवजह है। अगर वह 15 साल का हैं या 17, 18 साल का इससे उसके क्रिकेट खेलने की प्रतिभा नहीं बदलती। मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वैभव की उम्र कितनी है।

मुझे फर्क नहीं पड़ता उम्र कितनी है- ब्रेट ली

ब्रेट ली ने कहा, 'वह अविश्वसनीय है। भारत के बाहर हर कोई पूछता है कि क्या वह सच में 15 साल का है। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि उसकी उम्र कितनी है। यह लड़का क्रिकेट खेलना जानता है।'

ब्रेट ली ने कहा वैभव तेज गेंदबाजों के खिलाफ घबराता नहीं है यह अच्छी बात है। IPL 2026 में उसने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ जो 97 रन की तूफानी पारी खेली थी उससे मैं काफी प्रभावित हुआ। मैच के दौरान वैभव ने शॉर्ट गेंदों के सामने भी अपना अंदाज नहीं बदला। ली ने कहा सूर्यवंशी हमेशा ताकत के दम पर नहीं बल्कि सही क्रिकेटिंग शॉट खेलकर तेजी से रन बनाते हैं।

वैभव के खिलाफ क्या रणनीति अपनाते ली?

ली ने कहा अगर मुझे वैभव के खिलाफ गेंदबाजी करनी पड़ती तो वह क्या रणनीति को अपनाते इसके बारे में बताया है। उन्होंने कहा वह पहले वैभव की बल्लेबाजी को ध्यान से देखते उसके बाद उनके शरीर को देखकर निशाना साधते हुए बाउंसर डालते। अगर मुझे छल्ला पड़ जाता फिर भी पीछे नहीं हटते औ अगली गेंद पर फिर उनकी परीक्षा लेते। इंग्लैंड के खिलाफ वैभव का डेब्यू हुआ था उस समय वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। उसके बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर गई जहां पर उन्होंने शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी जीता।

Created On :   9 Aug 2026 5:18 PM IST

Tags

Next Story