Hardik Pandya News: क्या 22 मई को शादी करने जा रहे हार्दिक पांड्या, आईपीएल के बीच वायरल हो रही खबर का क्या है सच?

क्या 22 मई को शादी करने जा रहे हार्दिक पांड्या, आईपीएल के बीच वायरल हो रही खबर का क्या है सच?
सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा 22 मई को शादी करने जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपने खेल के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। वह आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। इस सीजन में न तो वह बल्ले से कुछ कमाल दिखा पाएं हैं और न ही उनकी कप्तानी अच्छी रही है। टीम अपनी 8 लीग मुकाबले हारकर प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। पांड्या चोट के चलते पिछले दो मुकाबले नहीं खेल पाए हैं। उनकी जगह एक मैच में सूर्यकुमार यादव और एक मैच में जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर चुके हैं। इस बीच हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन चर्चा उनके खेल को लेकर नहीं, बल्कि व्यक्तिगत जीवन को लेकर हो रही है।

शादी का दावा हो रहा वायरल

हाल ही में सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की शादी को लेकर दावा किया जा रहा है। एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि पांड्या 22 मई को उदयपुर में एक निजी समारोह में मॉडल और इन्फ्लुएंसर माहिका शर्मा से शादी करने वाले हैं। बता दें कि हार्दिक माहिक के साथ बीते एक साल से रिलेशनशिप में हैं। वह मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान कई बार स्टेडियम में नजर आई हैं।

क्या सच है शादी की खबर?

सोशल मीडिया पर पोस्ट में हार्दिक और माहिका की शादी को लेकर दावा किया जा रहा है। लेकिन अभी तक दोनों की ओर से इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दावे बेबुनियाद हैं, इनमें सच्चाई नहीं है। दावा करने वालों ने कोई भी ऐसा विश्वसनीय सबूत नहीं दिया है, जिससे यह पता चल सके कि हार्दिक पांड्या की शादी 22 मई को होने वाली है।

Created On :   16 May 2026 4:17 PM IST

Tags

Next Story