PBKS Vs MI: मुंबई इंडियंस में होगा बड़ा बदलाव..पंजाब के खिलाफ नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी! इस प्लेयर को मिल सकती है कमान

मुंबई इंडियंस में होगा बड़ा बदलाव..पंजाब के खिलाफ नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी! इस प्लेयर को मिल सकती है कमान
आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज खेला जाएगा। पंजाब के सेकंड होम ग्राउंड धर्मशाला में होने वाले इस मैच में मुंबई की टीम नए कप्तान के साथ उतर सकती है।

डिजिटल डेस्क, धर्मशाला। आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज खेला जाएगा। पंजाब के सेकंड होम ग्राउंड धर्मशाला में होने वाले इस मैच में मुंबई की टीम नए कप्तान के साथ उतर सकती है। दरअसल, टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या चोट की वजह से और स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव निजी कारणों की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। दोनों ही टीम के साथ धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक और सूर्या की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। हालांकि तिलक के मुकाबले बुमराह को कप्तानी मिलने के ज्यादा चांसेज हैं। बता दें कि बुमराह आईपीएल 2013 यानी बीते 13 साल से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं, उन्हें टीम की गहरी समझ है। इससे पहले वह कुछ मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। हालांकि, टीम में रोहित शर्मा भी हैं, जो कि 5 बार मुंबई को आईपीएल विजेता बना चुके हैं। लेकिन, उनको कप्तानी मिले इसकी बहुत कम संभावना है।

हार्दिक के ट्रेड होने की खबरें फर्जी

वहीं, हार्दिक पांड्या के इस सीजन में कप्तान और खिलाड़ी के रूप में खराब प्रदर्शन की वजह से बीते दिनों यह खबरें सामने आई थीं कि मुंबई उन्हें अगले सीजन के लिए ट्रेड कर सकती है। इन चर्चाओं को लेकर भी फ्रेंचाइजी ने सफाई दी है। सूत्रों के मुताबिक फ्रेंचाइजी ने इन खबरों को केवल अफवाह बताया है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XII

पंजाब किंग्स - प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर।

इम्पैक्ट प्लेयर - शशांक सिंह।

मुंबई इंडियंस - रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर और जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट प्लेयर - रोहित शर्मा।

Created On :   14 May 2026 6:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story