IPL News: इस दिग्गज खिलाड़ी ने मनीष पांडे के कैच की तारीफ की, बताया इतिहास का सबसे बेहतरीन

इस दिग्गज खिलाड़ी ने मनीष पांडे के कैच की तारीफ की, बताया इतिहास का सबसे बेहतरीन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी को 6 विकेट ले जीत मिली। कोहली ने टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इस मैच में मनीष पांडे ने एक ऐसा कैच लिया जिसने सबकों को चौका दिया। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस कैच को आईपीएल इतिहास के बेहतरीन कैचों में से एक करार दिया है।

आकाश चोपड़ा ने जियो हॉटस्टार पर कहा, 'यह मनीष पांडे का एक शानदार कैच था। हमने इस सीजन में अब तक लगभग 175 कैच छूटते देखे हैं। लेकिन कभी-कभी, हमें इस तरह का कोई नायाब कैच देखने को मिल जाता है। मनीष ने अपनी बाईं ओर पूरी तरह से डाइव लगाई और एक जबरदस्त कैच पकड़ा। अंपायर को दो चीजें चेक करनी पड़ीं। पहली, क्या गेंद जमीन को छू गई थी। दूसरी, क्या यह मनीष पांडे थे या ग्लेन फिलिप्स। क्योंकि हमें फिलिप्स को इस तरह के शानदार कैच पकड़ते देखने की इतनी आदत हो गई है।'

उन्होंने कहा, 'इस बार ग्लेन फिलिप्स नहीं मनीष पांडे थे। मनीष के कैच ने हर किसी को हैरान कर दिया। टिम डेविड अविश्वास में वहीं खड़े रहे और कहा कि यह मुमकिन नहीं था। यह कैच आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन कैचों में से एक के तौर पर याद किया जाएगा।' मनीष पांडे अब तक आईपीएल के सभी 19 सीजन में सिर्फ 3 मैच खेले हैं। ऐसा करने वाले सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा ही हैं। एमएस धोनी ने इस सीजन में अभी तक कोई मैच नहीं खेला है।

आईपीएल 2026 में मनीष पांडे (KKR) ने RCB के खिलाफ एक हाथ से अद्भुत कैच लेकर सबसे बेहतरीन कैच का रिकॉर्ड बनाया है, जिसे 'सुपरमैन अंदाज' और इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कैच माना जा रहा है। अन्य शानदार फील्डर्स में श्रेयस अय्यर (MI के खिलाफ बाउंड्री कैच), रविंद्र जडेजा, केएल राहुल, और कैमरन ग्रीन शामिल हैं।

Created On :   14 May 2026 8:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story