India A Squad For Tri Series: BCCI ने किया India-A टीम स्क्वॉड का ऐलान, सूर्यवंशी से लेकर प्रियांश आर्या तक जाने कितने नए चेहरों को मिला मौका?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BCCI ने गुरुवार (14 मई) को India-A टीम का स्क्वॉड जारी किया है। यह ट्राई सीरीज श्रीलंका में खेला जाएगा। बांए हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा टीम की कप्तानी करेंगे और रियान पराग उपकप्तान की जिम्मेदारी सभांलेंगे। वैभव सूर्यवंशी से लेकर प्रियांश आर्या तक जाने कितने नए चेहरों को दिया गया मौका।
बता दें कि ट्रॉई सीरीज की शुरुआत 09 जून से होगी. इस ट्राई सीरीज में इंडिया-ए, अफगानिस्तान-ए और श्रीलंका-ए की टीमें शामिल होंगी। सीरीज श्रीलंका की मेजबानी में खेली जाएगी।
BCCI की रिलीज में बताया गया कि व्हाइट बॉल सीरीज के अलावा India-A और Sri Lanka-A के बीच 2 दो-दिवसीय मैच खेले जाएंगे, जिसके लिए इंडिया-ए का स्क्वॉड बाद में जारी किया जाएगा। ट्राई सीरीज के सभी मैच दांबुला में खेले जाएंगे। मल्टी-डे रेड बॉल मैच गाले में होंगे।
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।
ट्रॉई सीरीज का शेड्यूल
पहला मैच (09 जून) इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए
दूसरा मैच (11 जून) इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए
तीसरा मैच (13 जून) अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए
चौथा मैच (15 जून) इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए
पांचवां मैच (17 जून) इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए
छठा मैच (19 जून) अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए
फाइनल (21 जून) फाइनल
Created On :   14 May 2026 6:24 PM IST








