CJP Protest: 16 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, दिपके बोले - 'कनॉट प्लेस पर लहराएंगे तिरंगा', लोगों से की ये अपील

16 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, दिपके बोले - कनॉट प्लेस पर लहराएंगे तिरंगा, लोगों से की ये अपील
कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने इसका ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कहा कि सभी लोग 16 अक्टूबर शाम 5 बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस पहुंचे।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 16 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने इसका ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कहा कि सभी लोग 16 अक्टूबर शाम 5 बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस पहुंचे। वहीं जो दिल्ली नहीं आ सकते वे अपने-अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालें।

'तिरंगा लहराना कोई क्राइम नहीं'

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया एक्स पर जारी अपने वीडियो संदेश में कहा, 'जैसा कि आप लोगों को पता है कि सौरभ और आशु को सिर्फ तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है। मैं सभी देशभक्तों और तिरंगे से प्यार करने वाले लोगों से अपील करता हूं कि 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर पहुंचें। वहां हम अपना तिरंगा लहराएंगे और बताएंगे कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है।'

उन्होंने आगे कहा, 'जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वे अपने शहरों में शाम को तिरंगा मार्च निकालें और इनको बता दें कि हमारा तिरंगा हमारा गर्व है, इसे लहराना कोई क्राइम नहीं है।' दिपके ये यह भी कहा कि हो सकता है इसके बाद मुझे जेल में डाल दिया जाए, लेकिन उसकी परवाह मुझे नहीं है। मेरा तिरंगा मेरा गर्व है और इसे मैं लहराकर ही रहूंगा।

दिपके आज (बुधवार) दोपहर दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट से निकलते वक्त वहां मौजूद भीड़ ने उनका विरोध किया। एक व्यक्ति ने कहा - कौन देश को बर्बाद कर रहे हो। इस पर दिपके ने थम्स का इशारा किया और चले गए।

5 दिन की न्यायिक हिरासत में सीजेपी नेता

मंगलवार की सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को स्पेशल कोर्ट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। इससे पहले सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत अन्य मांगों को लेकर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। पुलिस ने दिपके के साथ सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में लिया था।

इसके अगले दिन तीनों को दिल्ली कैंट की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद उन्हें 50-50 हजार रुपए के जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया। रिहाई की शर्त थी कि वे उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखनी थी। ऐसा कोई काम नहीं करना था, जिससे अशांति फैले।

Created On :   14 Oct 2026 7:39 PM IST

Tags

Next Story