Modi Cabinet Decisions: केंद्र सरकार का रेलवे कर्मचारियों को तोहफा, दिवाली पर मिलेगा बंपर बोनस, इन्हें मिलेगा फायदा

केंद्र सरकार का रेलवे कर्मचारियों को तोहफा, दिवाली पर मिलेगा बंपर बोनस, इन्हें मिलेगा फायदा
केंद्र सरकार ने रेलवे के करीब 11.40 कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का दिवाली बोनस दिए जाने को हरी झंडी दे दी गई है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। केंद्र सरकार ने रेलवे के करीब 11.40 कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का दिवाली बोनस दिए जाने को हरी झंडी दे दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस बोनसके लिए सरकार ने 2,009.61 करोड़ रुपए का बजट भी मंजूर कर लिया है।

वैष्णव के आगे कहा कि जिस समय लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं, तब रेलवे कर्मचारी ट्रैक, इंजन और वर्कशॉप में काम करते हैं। उनकी इसी मेहनत को देखते हुए सरकार ने उन्हें दिवाली बोनस देने का फैसला किया है।

इन्हें मिलेगा फायदा

यह दिवाली बोनस रेलवे के ग्रुप सी और अन्य नॉन-गैजेटेड स्टाफ को दिया जाता है। इनमें ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन और मिनिस्टीरियल स्टाफ आते हैं।

कैबिनेट ने दो अन्य बड़े फैसले लिए

इसके बाद साथ कैबिनेट ने दिव्यांग पेंशन के नियमों में भी बदलाव किया है। अब पेंशन के लिए जन्म से 80 प्रतिशत नहीं बल्कि 40 प्रतिशत दिव्यांगता आवश्यक होगी। इस योजना के तहत 0 से 79 साल की उम्र के लाभार्थियों को 375 रूपये और 80 साल या उससे ज्यादा उम्र वालों को 625 रूपये की सहायता मिलेगी।

मोदी कैबिनेट ने तीसरा फैसला सामाजिक सहायता योजना को लेकर लिया। सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की परमिशन दे दी है। इसके लिए बजट 53 हजार 428 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

Created On :   14 Oct 2026 5:33 PM IST

Tags

Next Story