Dhruv Jurel Celebration: शतक लगाने के बाद ध्रुव जुरेल ने दिखाया 'जय जवान-जय किसान' का टैटू, खुद बताया इस खास सेलिब्रेशन का राज

शतक लगाने के बाद ध्रुव जुरेल ने दिखाया जय जवान-जय किसान का टैटू, खुद बताया इस खास सेलिब्रेशन का राज
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार शतक लगाया। उन्होंने 177 गेंदों पर नाबाद 115 रन की पारी खेली। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने खास सेलिब्रेशन किया, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार शतक लगाया। उन्होंने 177 गेंदों पर नाबाद 115 रन की पारी खेली। नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरे जुरेल ने अपनी इस यादगार पारी में 9 चौके व दो छक्के जड़े। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने खास सेलिब्रेशन किया। उन्होंने अपने बाइसेप को दिखाया, जिसमें 'जय जवान, जय किसान' नारे का टैटू बना हुआ है।

शतक के बार जुरेल ने अपना हेलिमेट उतारा और सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपनी जर्सी के आस्तीन को ऊपर किया बाइसेप पर बने टैटू को दिखाया। जुरेल का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि जुरेल के इस सेलिब्रेशन की वजह क्या है? दूसरे दिन स्टम्प के बाद बल्लेबाज ने सेलिब्रेशन के पीछे की वजह बताई है।

क्या बोले जुरेल?

जुरेल के पिता भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने 1999 कारगिल युद्ध में भी योगदान दिया था। इससे पहले कई मौकों पर जुरेल को अपने पिता के लिए सैल्यूट का सेलिब्रेशन करते हुए देखा गया है। इस बार उन्होंने पिता के साथ दादा के लिए भी सेलिब्रेशन किया जो कि किसान थे।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जुरेल ने मीडिया से अपने सेलिब्रेशन पर बात की। उन्होंने कहा कि मेरे दादा किसान थे और पिता सैनिक हैं। मैं अपनी जड़ों को नहीं भूल सकता, इसलिए दोनों के लिए आज मैंने सेलिब्रेशन किया।

Created On :   24 Aug 2026 8:12 PM IST

Tags

Next Story