Rishabh Pant Record: चोट के बावजूद बैटिंग करने उतरे ऋषभ पंत, खेली 63 रन की शानदार पारी, एमएस धोनी को पीछे छोड़ा

चोट के बावजूद बैटिंग करने उतरे ऋषभ पंत, खेली 63 रन की शानदार पारी, एमएस धोनी को पीछे छोड़ा
श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारत ने 8 विकेट पर 475 रन बना लिये हैं। मैच के पहले दिन हाथ में चोट लगने की वजह से रिटायर्ड हर्ट हुए विकेटकीपर/बल्लेबाज ऋषभ पंत दूसरे दिन यानि आज बैटिंग करने के लिए मैदान में उतरे।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारत ने 8 विकेट पर 475 रन बना लिये हैं। मैच के पहले दिन हाथ में चोट लगने की वजह से रिटायर्ड हर्ट हुए विकेटकीपर/बल्लेबाज ऋषभ पंत दूसरे दिन यानि आज बैटिंग करने के लिए मैदान में उतरे। उन्होंने 89 गेंदों पर 6 चौके व दो छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने भारत के सबसे महान विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विदेश में सबसे ज्यादा रन

अपनी 63 रन की पारी के दौरान ऋषभ पंत ने विदेशी जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में अपने 2500 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विदेश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी थे, जिन्होंने विदेशी या न्यूट्रल वेन्यू पर कुल 2496 रन बनाए थे।

पंत ने यह 42 के शानदार औसत से बनाए हैं। वहीं धोनी का औसत केवल 32.84 का रहा है। विदेश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की लिस्ट में तीसरे स्थान पर फारुख इजीनियर हैं, जिन्होंने कुल 1209 रन बनाए थे। चौथे स्थान पर सैयद किरमानी का नाम है, जिनके विदेशी पिचों पर टेस्ट में 1109 रन हैं।

धोनी का एक और रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

ऋषभ पंत इस समय जैसी शानदार फॉर्म में हैं, वह जल्द ही एमएस धोनी के कई रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं। धोनी ने अपने 90 मैचों के टेस्ट करियर में 4876 रन बनाए थे। वहीं पंत केवल 52 मैचों में 3725 रन बना चुके हैं। धोनी की तुलना में पंत की औसत काफी अच्छी है। धोनी ने अपने टेस्ट करियर में कुल 6 शतक लगाए थे। पंत इतने कम मैचों में ही 8 शतक अपने नाम कर चुके हैं।

Created On :   24 Aug 2026 4:44 PM IST

Tags

Next Story