Duleep Trophy 2026: बल्ले से फ्लॉप रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से दिखाया कमाल, 4 गेंद पर झटके 2 विकेट, देखें VIDEO

बल्ले से फ्लॉप रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से दिखाया कमाल, 4 गेंद पर झटके 2 विकेट, देखें VIDEO

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ ईस्ट जोन और ईस्ट जोन की भिड़ंत हुई। भारतीय क्रिकेट के यंग स्टार वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में ईस्ट जोन की तरफ से खेल रहे हैं। वह टीम की उपकप्तानी संभाल रहे हैं। 15 साल के वैभव अपनी आक्रमक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से नहीं बल्कि गेंदबाजी से कमाल दिखाया। वैभव ने केवल 4 गेंद में सामने वाली टीम के दो बल्लेबाजों को आउट किया।

वैभव की शानदार गेंदबाजी

वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह और पांचवीं गेंद पर इमलीवाती लेमटूर को आउट किया। वैभव ने कुल 3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 11 रन देकर 2 विकेट झटके।

वैभव के दूसरे ओवर की दूसरे गेंद पर लिंगदोह ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के सही संपर्क में नहीं आ सकी। दानिश दास ने उनका शानदार कैच पकड़ा। लिंगदोह के बाद बैटिंग करने क्रीज पर उतरे इमलीवाती लेमटूर ने पहली गेंद पर चौका जड़ दिया। लेकिन, पांचवी गेंद पर वह विकेटकीपर ईशान किशन को कैच थमा बैठे। ऐसे केवल 4 गेंदों के अंदर वैभव ने दो विकेट हासिल किए। देखें वीडियो...

सेमीफाइनल में पहुंचा ईस्ट जोन

इस मैच में नॉर्थ जोन ने ईस्ट जोन को पारी और 210 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब टीम सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन से भिड़ेगी। यह मुकाबला 30 अगस्त को खेला जाएगा।

Created On :   25 Aug 2026 4:36 PM IST

Tags

Next Story