IND Vs SL 2nd Test: कोलंबो टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म, फॉलोआन से अभी भी 38 रन पीछे श्रीलंका, सुथार और कृष्णा की घातक गेंदबाजी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोआन का खतरा मंडरा रहा है। टीम को इसे टालने के लिए 38 रन और बनाने हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 8 विकेट पर 265 रन बना लिए हैं। पहली पारी में भारतीय टीम ने 503 रन बनाए थे।
बारिश की वजह से मंगलवार को मुकाबले का तीसरा दिन जल्दी खत्म हो गया। सोनल दिनूषा 85 और लाहिरू कुमारा 8 रन पर नाबाद हैं। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि टीम जल्द ही ऑलआउट हो जाएगी। लेकिन सोनल दिनुशा और सूरियाबंदारा ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को फॉलोऑन टालने के करीब पहुंचा दिया। सूरियाबंदारा ने 80 रन की पारी खेली।
यह भी पढ़े -दलीप ट्रॉफी रोमांचक हुआ क्वार्टर फाइनल-2, वेस्ट जोन के 3 विकेट शेष, जीत के लिए 67 रन की दरकार
दिनुशा और पसिंदु की शानदार बैटिंग
श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल 2 विकेट पर 8 रन के स्कोर से शुरू किया। टीम को 35 रन के स्कोर पर दिन का पहला झटका लगा। कामिल मिशारा 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने पसिंदु सूरियाबंदारा के साथ मिलकर चौथे विकेट लिए 87 रन जोड़े और टीम के स्कोर को 122 तक पहुंचाया। इसके बाद 173 रन तक आते-आते टीम ने अपने 7 विकेट खो दिए थे।
यहां से सोनल दिनुशा ने श्रीलंका की पारी को संभाला। उन्होंने पहले केशरा नुवानता के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 57 रन जुटाए। इसके बाद लाहिरू कुमार के साथ नौवें विकेट के लिए 35 रन की अटूट साझेदारी की। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला।
Created On :   25 Aug 2026 7:09 PM IST

