Hasan Ali Injury: बाल-बाल बचे हसनी अली! कैच पकड़ने की कोशिश में सिर के बल गिरे, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर, देखें VIDEO

बाल-बाल बचे हसनी अली! कैच पकड़ने की कोशिश में सिर के बल गिरे, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर, देखें VIDEO
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के पहले मैदान पर कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर लोगों की सांसे थम गईं।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के पहले मैदान पर कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की सांसे थम गईं। दरअसल, मैच में गेंदबाजी के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली के सिर में चोट लग गई। इस दौरान वह दर्द से कराहते नजर आ रहे थे, जिस वजह से उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

घटना बांग्लादेश की पारी के 8वें ओवर की है। पाकिस्तान की ओर से यह ओवर हसन अली फेंक रहे थे। पांचवी गेंद पर तंजीद हसन ने सामने की तरफ शॉट खेला। हसन ने दाहिनी तरफ छलांग लगाकर कैच को पकड़ने की कोशिश की। गेंद उनके हाथों में समा तो नहीं सकी, लेकिन उनका बैलेंस बिगड़ गया। वह पिच पर सिर के बल गिर गए, जिसमें उन्हें चोट आ गई।

देखें वीडियो...

सिर पिच पर जोर से टकराने से हसन को तेज दर्द हुआ और वह कराहते नजर आए। वह अपना सिर पकड़कर बैठे थे। फिजियो ने तुरंत मैदान पर आकर उन्हें चेक किया और स्ट्रेचर पर बाहर ले गए। हालांकि, इसके बाद हसन मैदान पर फिर लौटे और उन्होंने बांग्लादेश की पारी का 19वां ओवर डाला।

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का न्यौता दिया। बैटिंग कर रही मेजबान बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही महमूदुल हसन जॉय बिना खाता खोले मोहम्मद अब्बास का शिकार बने। इसके बाद तंजीद हसन तमीम 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मोमिनुल हक इस पारी में खास कमाल नहीं दिखा सके और 22 रन बनाकर आउट हुए। टीम की तरफ से लिटन दास ने सबसे ज्यादा 126 रन बनाए। बांग्लादेश की पारी 278 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मोहम्मद अब्बास को 3 और हसन अली को 2 सफलता मिलीं।

Created On :   16 May 2026 5:10 PM IST

Tags

Next Story