IPL 2026: CSK ने KKR को दी 32 रनों से करारी शिकस्त, नूर अहमद की घातक गेंदबाजी में ढह गई कोलकाता

CSK ने KKR को दी 32 रनों से करारी शिकस्त, नूर अहमद की घातक गेंदबाजी में ढह गई कोलकाता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 32 रनों से जीत लिया। एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में कोलकाता ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी CSK ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 20 ओवर में 7 विकेट के नुकासन पर 160 रन ही बना सकी। नूर अहमद ने 21 रन देकर झटके 3 विकेट।

CSK की ओर से ओपने करने मैदान में उतरे संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों में 48 रन बनाए। आयुश म्हात्रे ने 17 गेंद में 48 रनों की छोटी लेकिन तूफानी पारी खेली। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 41 रन बनाए। सराफरा खान ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए, लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे हैं।

कोलकाता टीम की ओर से मैदान में ओपने करने आए एलन सिर्फ 1 रन बना पाए और नरे 24 रन बनाकर आउट हो गए। 29 के स्कोर तक कोलकाता के 2 विकेट गिर चुके थे। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने 50 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला।

10वें ओवर में रघुवंशी आउट हुए उसके बाद लगातार विकेट गिरता ही रहा। कोलकाता ने 11 रन बनाने में 4 विकेट खो दिए। चेन्नई के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। अंशुल कंबोज ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। खलील अहमद और अकील हुसैन ने 1-1 विकेट चटकाया और अधिकांश गेंदबाजों ने बढ़िया इकोनॉमी रेट से बॉलिंग की। जिसके चलते चेन्नई ने 32 रनों यह मुकाबला जीत लिया।

Created On :   14 April 2026 11:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story