IPL Vs PSL: बौखलाए पाक ने मुजरबानी पर लगाया 2 साल का बैन, आईपीएल के लिए छोड़ा था पीएसएल

बौखलाए पाक ने मुजरबानी पर लगाया 2 साल का बैन, आईपीएल के लिए छोड़ा था पीएसएल
टी20 वर्ल्डकप 2026 के दौरान चर्चा में आए जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दो साल का बैन लगाने का फैसला किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्डकप 2026 के दौरान चर्चा में आए जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दो साल का बैन लगाने का फैसला किया है। वह अब दो साल तक पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) नहीं खेल पाएंगे। पीसीबी ने मुजरबानी के खिलाफ यह कदम उनके आईपीएल के लिए पीएसएल को छोड़ने की वजह से उठाया है। बता दें कि पीएसएल की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुजरबानी को रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर अपने साथ जोड़ा था। बाद में केकेआर की ओर से अच्छा ऑफर मिलने पर उन्होंने पीएसएल को छोड़ दिया था।

क्या बोला पीएसएल?

PSL की ओर से कहा गया कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पारदर्शिता और प्रोफेशनलिज्म होना जरूरी है। पहले से जब किसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट है तो दूसरी लीग के साथ जुड़ना नियमों का घोर उल्लंघन है। पीएसएल के अनुसार, ऐसे मामलों को नजरंदाज नहीं किया जा सकता, यह फ्रेंचाइजी और उसके फैंस का भरोसा तोड़ना होता है। इसलिए उन पर दो साल का बैन लगाया गया है। बता दें कि मुजरबानी ने आईपीएल में अभी तक 2 मैच खेले हैं। उन्होंने ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 4 विकेट लिए थे। इससे पहले वह टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन दमदार रहा था। वह बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजूर रहमान के बाहर होने के बाद केकेआर के साथ जुड़े थे।

कॉर्बिन बॉश पर भी लगा था बैन

मुजरबानी ऐसे पहले खिलाड़ी नहीं है जिन पर आईपीएल के लिए पीएसएल छोड़ने पर बैन लगा है। इससे पहले साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश के खिलाफ भी ऐसा ही कदम उठाया गया था। 2025 सीजन में उन्होंने पेशावर जालवी के साथ समझौता किया था। लेकिन फिर वह मुंबई इंडियंस से जुड़ गए थे। उन पर एक सीजन के लिए बैन लगा दिया गया था।

Created On :   14 April 2026 11:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story