IPL 2026: कौन हैं प्रफुल हिंगे? जिन्होंने डेब्यू मैच में ही मचाई सनसनी, पहले ओवर में 3 विकेट लेकर तोड़ दी RR की कमर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 के 21वें मुकाबले में प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में 3 तीन खिलाड़ियों का विकेट लेकर एक रिकॉर्ड बना दिया। आज का मैच (13 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RR) को 57 रन से हार का सामना करना पड़ा। अभी तक आईपीएल में सिर्फ वैभव सूर्यवंशी की चर्चा होती थी लेकिन अपने डेब्यू मैच में सनसनी फैला देने वाले प्रफुल हिंगे ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को चौका दिया।
प्रफुल्ल ने अपने पहले ही ओवर में राजस्थान के 3 बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन ड्री प्रिटोरियस को पवेलियन भेजा। देखिए गजब का संयोग था कि ये तीनों बल्लेबाज 0 (जीरो) पर आउट हो गए। हिंगे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने आईपीएल के एक ही मैच में वो भी शुरू के पहले ओवर में ही तीन विकेट चटकाए।
कौन हैं प्रफुल हिंगे?
प्रफुल हिंगे (24 वर्षीय) महाराष्ट्र के नागपुर से आते हैं। वो भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं। प्रफुल के करियर को उड़ान देने में उनकी बहन का बड़ा योगदान रहा है। अपनी बहन की पढ़ाई में रुचि देखकर प्रफुल भी सर्वश्रेष्ठ बनना चाहते थे। शुरुआत में पिता का सपोर्ट नहीं मिला उस समय वह 12 वर्ष के थे। मगर एक समर कैम्प ट्रायल के बाद पिता ने प्रफुल का सपोर्ट करना शुरू कर दिया।
प्रफुल्ल इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव को अपना आइडल मानते हैं। उमेश अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 288 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। प्रफुल को एक स्टार तेज गेंदबाज के रूप में पहचान बनाने की प्रेरणा उमेश यादव से ही मिली है।
Created On :   14 April 2026 1:25 AM IST












