IPL 2026: CSK ने KKR को दिया 193 रन का लक्ष्य, संजू सैमसन ने बनाया 48 रन, कार्तिक त्यागी ने झटके 2 विकेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 22वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जा रहा है। मुकाबले में कोलकाता ने टॉस जीत कर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। मैच की पहली पारी में बैटिंग करने मैदान में उतरी CSK ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।
टीम की ओर से ओपन करने मैदान में उतरे ऋतुराज गायकवाड और संजू सैमसन। ऋतुराज ने एक बार फिर दर्शकों को निराश किया। वह 6 गेंदों में 7 रन बनाकर चलते बने। दूसरी तरफ उनका साथ दे रहे संजू सैमसन ने फिर शानदार पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों में 48 रन बनाए। आयुश म्हात्रे ने 17 गेंद में 48 रनों की छोटी लेकिन तूफानी पारी खेली। सराफरा खान ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे हैं। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 41 रन बनाए।
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे सीनियर खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। 16वें ओवर में चेन्नई के 3 विकेट के नुकसान पर 162 रन थे। टीम के पास 7 विकेट हाथ में लग रहा था कि स्कोर 200 के पार जाएगा। तभी 17वें ओवर में सरफराज का विकेट गिरा। बस यहीं से चेन्नई के रनों पर ब्रेक लग गया।
19वां ओवर वैभव अरोड़ा ने डाला। इस दौरान उन्होंने चेन्नई को सिर्फ 9 रन ही दिया। शिवम दुबे का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा. इस कारण CSK की टीम अंतिम 4 ओवरों में केवल 30 रन ही जोड़ पाई
Created On :   14 April 2026 9:34 PM IST












