आईपीएल 2026: मैच तो जीते लेकिन कप्तान की फॉर्म ने बढ़ाई CSK की टेंशन, फैंस कर रहे टीम से बाहर करने की डिमांड

मैच तो जीते लेकिन कप्तान की फॉर्म ने बढ़ाई CSK की टेंशन, फैंस कर रहे टीम से बाहर करने की डिमांड
चेन्नई कोलकाता के खिलाफ मैच जीत तो गई लेकिन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म उसके लिए चिंता का सबब बनी हुई है।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच को चेन्नई ने 32 रन से अपने नाम कर लिया। टीम मैच जीत तो गई लेकिन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म उसके लिए चिंता का विषय बनी हुई है। गायकवाड़ का यह चौथा मैच है जब वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके हैं। उनके इस तरह लगातार फ्लॉप होने पर फैंस ये सवाल उठा रहे हैं कि क्या वे प्लेइंग-11 में रहने लायक हैं? क्या उनकी जगह संजू सैमसन को टीम की कमान सौंप देनी चाहिए?

केवल 57 रन बना सके गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में अब तक 5 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने करीब 14 की औसत से 57 रन ही बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी केवल 103 रन का रहा है। वह केकेआर के खिलाफ 7, उससे पहले दिल्ली के खिलाफ 15, आरसीबी के खिलाफ 7, पंजाब के खिलाफ 28 और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ केवल 6 रन ही बना सके थे। उनकी इस खराब फॉर्म पर फैंस उन्हें टीम से हटाने की डिमांड कर रहे हैं।

ट्रोलिंग का हो रहे शिकार

लगातार फ्लॉप होने की वजह से गायकवाड़ को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। फैंस फ्रेंचाइजी को उनकी जगह संजू सैमसन को कप्तान बनाने की सलाह दे रहे हैं। कई ने तो यहां तक कह डाला है कि उन्हें टीम से ही बाहर कर देना चाहिए।

बता दें कि आईपीएल ही नहीं इस सीजन में ही गायकवाड़ का प्रदर्शन टी20 फॉर्मेट में खराब ही रहा है। उन्होंने 2025-26 में 10 पारियों में केवल 18.4 की खराब एवरेज से 184 रन ही बनाए हैं। बात करें उनकी स्ट्राइक रेट की तो वह करीब 130 की रही है जो कि टी20 फॉर्मेट के हिसाब से कमजोर है। अगर गायकवाड़ फॉर्म में वापसी नहीं करते हैं तो उन पर प्रेशर और बढ़ता जाएगा।

Created On :   15 April 2026 1:19 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story