IPL 2026: क्या LSG के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे विराट कोहली? नए VIDEO से बढ़ी RCB की टेंशन

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का अगला मुकाबला बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पहले स्टार बैटर विराट कोहली ने टीम की चिंता बढ़ा दी है। मैच से एक दिन पहले यानि आज विराट को स्टेडियम में अपने बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर चलते देखा गया है।
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विराट अपने बाएं घुटने पर पट्टी बांधे दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो क्लिप के सामने आने के बाद विराट की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में वह न्यूजीलैंड के बैटर विलियमसन और लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत से मुलाकात करते हुए देखे जा रहे हैं।
मुंबई के खिलाफ मैच में लगी थी चोट!
RCB का पिछला मुकाबला MI के साथ हुआ था, जिसमें विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक लगाया था। लेकिन आउट होने के बाद मैदान से पवेलियन लौटते समय उन्हें चोट लगने की खबरें सामने आई थीं। इस वजह से उनके अगले यान लखनऊ के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने पर सवालिया निशान लग गए थे। हालांकि विराट आज नेट्स में प्रैक्टिस करने उतरे, लेकिन उनके घुटने में पट्टी बंधी हुई नजर आ रही थी। इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया।
शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली
विराट कोहली के आईपीएल 2026 के प्रदर्शन पर नजर डालें तो अब तक उन्होंने चार मैचों में 179 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत करीब 60 का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं। मुंबई के खिलाफ मैच में उनके बल्ले से 38 गेंदों में 50 रन बनाए थे। मुंबई के खिलाफ आउट होने के बाद वो खुद से बहुत निराश दिखे थे। उन्होंने ग्लव्स और फिर हेलमेट भी जमीन पर देकर मारा था।
Created On :   15 April 2026 12:11 AM IST













